कद्दू खाने के फायदे
कद्दू खाने के फायदे
- कद्दू का सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है.
- कददू को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
- कद्दू को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है.
कद्दू के फायदेः
कद्दू कई बीमारियों से राहत दिलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. कद्दू में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम व फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर होते हैं. इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, विटामिन ई के गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं. कद्दू में एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए भी पाए जाते हैं. कद्दू का सेवन (kaddu ke fayde) करने से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है. अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो आप अपनी डाइट में कद्दू को शामिल कर सकते हैं.
डायबिटीज रहे कंट्रोल में
कददू को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. कद्दू के बीजों से बना सप्लीमेंट डायबिटीज को नियंत्रित कर सकता है, कद्दू के बीज को फाइबर का अच्छा स्रोत माना गया है जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है.
कब्ज से तुरंत राहत
कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो कद्दू आपकी मदद कर सकता है. कद्दू के बीजों में फाइबर के गुण पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
आंखों के लिए फायदेमंद है कद्दू
कद्दू विटामिन ए का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। यह विटामिन ए आँखों को स्वस्थ रखने और अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक है। कद्दू में मौजूद ज़ियेजैंथिन (Zeaxanthin: आँखों के लिए लाभकारी प्राकृतिक तत्व) में आंखों की रेटिना को यू.वी. किरणों से बचाने के गुण होते हैं। यह बुजुर्गों में उम्र से संबंधित आँखों की बीमारियों को होने से रोकने में भी मदद है।
दिल के लिए फायदेमंद है कद्दू
दिल की सेहत के लिए केयर के साथ पोषक तत्वों का सेवन भी जरूरी है. कद्दू में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित कर हृदय जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है.
हड्डियों को बनाए मजबूत
कद्दू को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है. इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है. क्योंकि हड्डियों के विकास, उनके निर्माण और देखभाल के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी तत्व है. कैल्शियम की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा हो सकता है.
मोटापा करे कम
कद्दू एक बहुत ही कम कैलोरी वाली सब्जी होती है। 100 ग्राम कद्दू में केवल 26 कैलोरी होती है। अधिकांश आहार विशेषज्ञ वजन घटाने के लिए, कद्दू के सेवन की सलाह देते हैं।
इम्यूनिटी करे स्ट्रोंग
कद्दू में मैग्नीशियम की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। और यह मांसपेशियों और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने में मदद करता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में वृद्धि करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। यह जुकाम, फ्लू और बुखार जैसे विभिन्न प्रकार के संक्रमणों से लड़ने में बहुत ही लाभकारी होता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें